कैबरे डांसर से कैकेयी कैसे बनीं पद्मा पद्मा खन्ना का आज जन्मदिन है आज पद्मा अपना 74 वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 10 मार्च 1949 को बिहार के पटना में हुआ था उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ तमाम हिंदी फिल्मों में काम किया वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डांसर और डायरेक्टर भी हैं कई फिल्मों में कैबरे डांसर का किरदार निभाने के बाद उन्होंने 1980 में रामानंद सागर की रामायण में कैकेयी का किरदार निभाया था इस किरदार के चलते वह काफी ज्यादा फेमस हो गई थीं ....