अमर उजाला
Wed, 10 January 2024
पाखी शर्मा उर्फ बॉबी डार्लिंग आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं
उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई, हालांकि, इस दौरान उन्हें काफी संघर्ष भी करना पड़ा
बॉबी डार्लिंग ने जब एक ट्रांसजेंडर के रूप में बॉलीवुड का रुख किया तो शुरुआत में उन्हें कोई काम नहीं मिला
लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई और सुभाष घई कि फिल्म ‘ताल’ से उन्हें पहला ब्रेक मिला
इसके बाद ने बॉबी ‘स्टाइल’, ‘न तुम जानो न हम’, ‘मैंने दिल तुझको दिया’, ‘जीना सिर्फ मेरे लिये’, ‘पेज 3’ जैसी कई फिल्मों में काम किया
उन्होंने कई टीवी शोज और रियालिटी शो में भी काम किया, जिनमें ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘बिग बॉस सीजन-1’ और 'सच का सामना' प्रमुख हैं
बीते कुछ सालों से बॉबी फिल्मों से दूर हैं, हालांकि, सोशल मीडिया पर ये आज भी खूब एक्टिव रहती हैं
3 इडियट्स के 'चतुर' से ओमी को मिली पहचान