भारत में 'गदर 2' का हल्ला, पाकिस्तान में मातम सनी देओल की 'गदर 2' रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है भारत में जहां इस फिल्म को लेकर जश्न का माहौल है, वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में मातम पसरा हुआ है पाकिस्तान में यूं तो इस फिल्म को बैन कर दिया गया है, मगर वहां की आवाम इस फिल्म पर प्रतिक्रिया दे रही है सबसे ज्यादा हल्ला सनी देओल के इस डायलॉग पर है, 'यहां के लोगों को दोबारा मौका मिले ना हिंदुस्तान में बसने का, तो आधे से ज्यादा पाकिस्तान खाली हो जाएगा' हालांकि, पाकिस्तान के कुछ लोग 'गदर 2' के बहाने भारत की तारीफ और पाकिस्तान की कमजोरियों पर चर्चा भी करते नजर आ रहे हैं कुछ यूजर्स मान रहे हैं कि 'भारत की आर्थिक स्थिति वास्तव में मजबूत है और पाक के हालात सबको पता हैं तो फिल्म में कुछ गलत नहीं है' --