अमर उजाला
Thu, 24 April 2025
अब इस हमले पर कुछ पाकिस्तानी सितारों ने भी चुप्पी तोड़ी है और दुख जताया है।
2019 में पुलवामा हमले के बाद से पाकिस्तानी सितारे भारत के फिल्म महासंघ से प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं
हानिया आमिर ने कहा- किसी भी जगह की त्रासदी हम सभी के लिए त्रासदी है। मेरी संवेदना हाल की घटनाओं से प्रभावित निर्दोष लोगों के साथ है।
दर्द, दुख और उम्मीद में- हम एक हैं। जब निर्दोष लोगों की जान जाती है, तो दर्द सिर्फ उनका नहीं होता, यह हम सभी का होता है।
चाहे हम कहीं से भी आए हों, दुख एक ही भाषा बोलता है। हमें हमेशा मानवता को चुनना चाहिए।
मावरा हुसैन ने लिखा- पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। किसी एक के खिलाफ आतंकवाद का कृत्य सभी के खिलाफ आतंकवाद है, दुनिया में क्या हो रहा है
फरहान सईद ने कहा- पहलगाम पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना।
फवाद खान ने कहा- पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं
हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए शक्ति और उपचार की प्रार्थना करते हैं।
भारत में रिलीज नहीं होगी 'अबीर गुलाल', नौ साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाले थे फवाद खान