पलक तिवारी का गाना रिलीज करने के पहले मेकर्स ने फैंस को दी ये चेतावनी! पलक तिवारी जल्द ही फिल्म 'रेमियो एस 3' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन गुड्डू धनोवा ने किया है। हाल ही में इस फिल्म के गाने 'धोखा धोखा' का टीजर जारी किया गया है। इस टीजर के साथ निर्माताओं ने फैंस के लिए एक चेतावनी भी जारी की है। सोशल मीडिया पर गाने के टीजर के साथ कैप्शन में लिखा है, "चेतावनी,...यह गाना आपको सार्वजनिक रूप से नाचने पर मजबूर कर सकता है।" इस गाने में पलक तिवारी का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 16 मई को रिलीज होगी। एंटर