राजनीति में आने वाली अफवाहों पर माधुरी ने तोड़ी चुप्पी माधुरी दीक्षित अभिनय और शानदार डांस के लिए जानी जाती हैं अभिनेत्री ने हाल ही में राजनीति में आने वाली अफवाहों पर विराम लगाया है माधुरी ने इंटरव्यू में कहा, 'मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है, जब भी चुनाव आता है, तो मेरे बारे में ऐसी अफवाहें फैलाई जाती हैं' अभिनेत्री के पति श्रीराम नेने ने कहा, 'हम सभी का समर्थन करते हैं, हम निष्पक्ष हैं' माधुरी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे बतौर निर्देशक एक मराठी फिल्म का निर्देशन कर रही हैं उनकी इस फिल्म का नाम 'पंचक' है, जो 5 जनवरी 2024 को रिलीज होगी ---jlkjlkn