अमर उजाला
Wed, 11 June 2025
आज 'पंचायत' के चौथे सीजन का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है, जिसमें फुलेरा गांव में प्रधानी का चुनाव दिखाया गया है
आइए आपको मिलाते हैं सीरीज के कुछ चर्चित चेहरों से जिन्होंने इस सीरीज के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की
प्रधान जी के नाम से मशहूर रघुबीर यादव ने इस सीरीज में बृज भूषण दुबे की भूमिका निभाई है
नीना गुप्ता ने सीरीज में मंजू देवी के किरदार से सभी का दिल जीता है
सचिव जी के नाम से घर-घर प्रसिद्ध हुए जितेंद्र कुमार ने सीरीज में अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचीव जी का किरदार निभाया है
फैसल मलिक ने इस सीरीज में प्रहलाद चा के रूप में सभी को खूब हंसाया
इस सीरीज में दुर्गेश कुमार ने भूषण शर्मा के रूप में किरदार निभाया, जिन्हें सीरीज में अक्सर "बनराकस" के नाम से जाना जाता है
चंदन रॉय ने पंचायत सीरीज में सचिव के सहायक विकास शुक्ला का किरदार निभाया है
सान्विका ने पंचायत वेब सीरीज में रिंकी का किरदार निभाया है, जो कि प्रधान जी की बेटी है
सुनीता राजवर इस सीरीज में क्रांति देवी के रूप में नजर आईं, जो बनराकस की पत्नी हैं
आसिफ खान ने सीरीज में गणेश की भूमिका निभाई है, जिन्होंने सीरीज में रवीना के पति का किरदार निभाया है
पंकज झा ने इस सीरीज में MLA चंद्रकिशोर उर्फ चंदू सिंह का किरदार निभाया है
अशोक पाठक ने इस सीरीज में बिनोद का किरदार निभाया है
पंचायत सीरीज 4, 24 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी
अप्सरा जैसी खूबसूरत दिखीं शिल्पा शेट्टी, सेलेब्स ने भी किए कमेंट्स