पांच सितंबर को नकली बर्थडे क्यों मनाते हैं कालीन भैया? जानें इंटरनेट पर पंकज त्रिपाठी के बर्थडे की दो तारीखें मौजूद हैं- पहली पांच सितंबर और दूसरी 28 सितंबर जन्मदिन की दो तारीखों की वजह एक बार खुद पंकज त्रिपाठी ने ही स्पष्ट कीं और बताया कि पांच सितंबर वाला जन्मदिन फेक है, 28 वाला सही बर्थडे है' एक्टर ने बताया था कि उनके भाई गांव के स्कूल में उनका एडमिशन कराने गए थे, टीचर ने जन्मदिन की तारीख पूछी कि क्या लिखें? पंकज त्रिपाठी ने बताया, ' भैया को सितंबर याद रहा, लेकिन तारीख याद नहीं रही...वह घर से पता करके नहीं गए थे कि कौन सी तारीख है' एक्टर ने कहा था, 'ऐसी स्थिति में शायद टीचर ने सोचा होगा कि जब सितंबर है और तारीख याद नहीं तो पांच सितम्बर डालो, अच्छा दिन है टीचर्स डे है' पंकज त्रिपाठी ने जिक्र किया कि इस तरह उनका जन्मदिन पांच सितंबर को भी होने लगा --