अमर उजाला
Tue, 9 January 2024
बॉलीवुड में अपनी भूमिका से दर्शकों की वाहवाही लूटने वाले पंकज त्रिपाठी अपनी आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं
इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी को चरितार्थ किया है
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेता से पूछा गया कि चुनाव से ठीक पहले इस फिल्म का आना क्या महज संयोग है?
अभिनेता ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'इस सवाल का मतलब हमारे इंडियन वोटर्स की समझदारी को भी कम आंकना है कि वो लोग फिल्म से प्रभावित होंगे'
पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा, 'कोई भी अपनी राय बनाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन इसके वीएफएक्स पर काम बहुत बचा हुआ था इसलिए इसकी डेट में बदलाव आया है '
बता दें कि पहले फिल्म 25 दिसंबर को आने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को टाल कर 19 जनवरी 2024 कर दिया है
एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी वरुण-जान्हवी की जोड़ी!