डिलीवरी के बाद ऐसी है पंखुड़ी की फिटनेस जर्नी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने जुलाई महीने में ट्विन किड्स को जन्म दिया था पंखुड़ी मदरहुड के फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं, वो सोशल मीडिया के जरिए इसके बारे में बताती रहती हैं अब पंखुड़ी ने बच्चों के जन्म के तीन महीने बाद अपनी फिटनेस की तरफ रुख किया है उन्होंने फिटनेस जर्नी शुरू कर दी है, पंखुड़ी के पति गौतम रोडे ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें पंखुड़ी और गौतम साथ में पोज दे रहे हैं, दोनों गाड़ी के अंदर बैठे हैं और हाथ में बोतल ली हुई है इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- बीवी अपने फर्स्ट पिलाटे सेशन के लिए जा रही हैं इसके अलावा पंखुड़ी ने भी इंस्टा स्टोरी डाली है, इसमें वो एक पेपर लिए दिख रही हैं, इसके कैप्शन में लिखा- वर्कआउट का भी होमवर्क मिलता है मनोरंजन