'हेट स्टोरी' में अपने बोल्ड अंदाज से पाओली दाम हुई मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री पाओली दाम आज अपना जन्मदिन मना रही है पाउली दाम का जन्म 4 अक्टूबर 1980 को कोलकाता में हुआ था उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बंगाली टीवी सीरियल से की थी और काफी लंबे समय तक उन्होंने छोटे पर्दे के लिए काम किया पाओली दाम की पहली फिल्म अग्नि परीक्षा थी, यह फिल्म साल 2006 में आई थी इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक बंगाली फिल्मों के लिए काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता साल 2012 पाओली दाम के लिए खास रहा, वह बॉलीवुड फिल्म हेट स्टोरी में नजर आईं इस फिल्म में पाओली दाम के बोल्ड अंदाज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं हेट स्टोरी के बाद वह बॉलीवुड फिल्म अंकुर शर्मा मर्डर केस, यारा सिल्ली सिल्ली और बुलबुल में नजर आईं मनोरंजन