आलिया को रणबीर की तारीफ से हुआ 'रश्क'! आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं दोनों को साथ देखने के लिए फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं हाल ही में रणबीर और आलिया को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था कथित तौर पर, दोनों छुट्टियों का मजा लेने के लिए दुबई जा रहे हैं दोनों ने एयरपोर्ट पर साथ में बहुत सारे फोटो क्लिक कराए इस दौरान का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में पैपराजी को रणबीर कपूर के लुक की तारीफ करते हुए सुना जा सकता है जैसे ही पैपराजी ने रणबीर की तारीफ की, वैसे ही बड़े मजेदार अंदाज में आलिया ने उनसे पूछा, 'और मेरा?' आलिया की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी की हंसी छूट गई बता दें, जहां रणबीर को ऑल व्हाइट लुक में देखा गया था, वहीं आलिया ढीली काली शर्ट और पैंट में सुंदर लग रही थीं ...