‘परम सुंदरी’ करोड़ों में कर रही कलेक्शन, जानें 7वें दिन की कमाई

अमर उजाला

Fri, 5 September 2025

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘परम सुंदरी’ को सिनेमाघरों में सात दिन पूरे हो चुके हैं। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

गुरुवार को भी इस फिल्म ने बढ़िया कलेक्शन किया है। ‘परम सुंदरी’ ने 7वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘परम सुंदरी’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 39.85 करोड़ रुपये हो चुका है। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘परम सुंदरी’ 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है, ऐसे में देखा जाए तो यह अपना आधा बजट वसूल कर चुकी है। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘परम सुंदरी’ को तुषार जलोटा ने निर्देशित किया है। फिल्म में जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह जैसे एक्टर्स भी नजर आए।

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म की कहानी एक नॉर्थ इंडियन लड़के परम और साउथ इंडियन लड़की सुंदरी की है। केरल की खूबसूरत लोकेशन में यह लव स्टोरी फिल्माई गई है। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

आज गुरुवार को ‘बागी 4’ और कई दूसरी फिल्में रिलीज हो रही है तो ‘परम सुंदरी’ के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ जाएगा। इस बात का असर फिल्म के कलेक्शन पर साफ नजर आएगा। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

किलर लुक में नजर आईं नरगिस फाखरी, देखें तस्वीरें

इंस्टाग्राम@nargisfakhri
Read Now