अमर उजाला
Mon, 3 March 2025
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
हाल ही में कपल ने एलान किया कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
वहीं, अब कियारा और सिद्धार्थ ने प्यारे पिल्लों के साथ खेलने के लिए कुछ समय निकाला।
कियारा ने आज इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पिल्लों के साथ खेलते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की।
कियारा अपनी प्रेग्नेंसी ग्लो को दिखाते हुए बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
अन्य वीडियो में सिद्धार्थ भी प्यारे पिल्लों के साथ खेलते हुए क्लीन-शेव लुक में नजर आए।
कियारा और सिद्धार्थ का यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं।
मोनालिसा की अदाओं और अवनीत की बोल्डनेस ने उड़ाए फैंस के होश