अमर उजाला
Tue, 21 April 2026
परेश रावल इन दिनों अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आ रहे हैं।
हालिया एक इंटरव्यू में वह कॉमेडी में बढ़ते कॉम्पिटिशन को लेकर बात करते दिखे।
परेश रावल का मानना है कि टीवी पर आने वाला कपिल शर्मा का कॉमेडी शो फिल्माें के लिए एक चुनौती है।
मनीकंट्रोल को दिए गए इंटरव्यू में परेश रावल कहते हैं, ‘कॉमेडी के लिए यह एक मुश्किल दौर है। हर दिन मुकाबला होता है।’
परेश रावल आगे कहते हैं, ‘कपिल शर्मा का शो किसी भी कॉमेडी फिल्म के लिए रोजाना एक चुनौती है। कभी-कभी वह भी कुछ ज्यादा ही कर जाते हैं, लेकिन यह बात यहां मायने नहीं रखती है। वो लोग एक चुनौती दे रहे हैं और एक पैमाना तय कर रहे हैं।’
परेश रावल ने सुनील ग्रोवर के टैलेंट को भी खूब सराहा। उन्हें टैलेंट का ज्वालामुखी कहा है।
परेश रावल के करियर फ्रंट की बात करें तो वह ‘बदतमीज गिल’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।
‘भूत बंगला’ के लिए कैसा रहा सोमवार? जानें कितना किया कलेक्शन