परिणीति के लहंगे में छिपी हैं नानी की यादें परिणीति चोपड़ा का शादी का जोड़ा सभी को बेहद पसंद आया है, ऑफ व्हाइट कलर का यह लहंगा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है परी के इस लहंगे में उनकी नानी की यादें सहेजी गई हैं, इसका खुलासा हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने किया है मनीष ने बताया कि, 'परिणीति के लहंगे में छल्ला (पारंपरिक कीचेन)' लगाया गया है, यह खासतौर से परिणीति ने लगवाया है' दरअसल, परी की नानी वैसा छल्ला पहना करती थीं, अपनी शादी के जोड़े पर वैसा छल्ला लगवाकर अभिनेत्री ने अपनी नानी को ट्रिब्यूट किया है परी ने मनीष का शुक्रिया अदा किया है और कहा, 'अपने खास दिन पर मैंने नानी को बहुत मिस किया, लेकिन उनकी याद मेरे साथ जुड़ी रही, शुक्रिया मनीष' परिणीति ने इसके अलावा शादी के लिए बधाइयां देने के लिए फैंस का भी शुक्रिया अदा किया है -----