आई मंगल घड़ी...सज गया परिणीति का घर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द सगाई करने वाले हैं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 मई को दोनों की सगाई होगी इसके लिए परिणीति के घर तैयारियां शुरू हो गई हैं एक्ट्रेस के मुंबई वाले घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है परी के घर की सजावट खूबसूरत लाइटिंग से की गई है, परिणीति का घर मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है परिणीति की सगाई की ड्रेस को लेकर भी कहा जा रहा है कि वह मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनने वाली हैं ------