परिणीति-राघव को सितारों की बधाई बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई की परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने जोड़े को शुभकामना देते हुए लिखा है,'टीशा और राघव को बधाई, शादी का इंतजार नहीं कर सकती' प्रियंका ने आगे लिखा है, 'आप दोनों और परिवारों के लिए बहुत खुश हैं, परिवार के साथ मिलना बहुत मजेदार है' परिणीति चोपड़ा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए जीजा निक जोनस ने 'बधाई' लिखा है कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लिखा है, 'आप दोनों परिणीति और राघव को बहुत-बहुत बधाई, ढेर सारा प्यार और आपके जीवन में हमेशा खुशियां रहे' जोड़े को रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, नेहा धूपिया, भूमि पेडनेकर, कनिका कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शुभकामनाएं दी हैं सीटिए