रफ्ता-रफ्ता कैसे बढ़ी परी-राघव की लव स्टोरी? परिणीति चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ अपने रिलेशनशिप और शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं आज हम आपको इनकी लव स्टोरी से रूबरू कराते हैं कि आखिर इनके प्यार की चर्चा कैसे शुरू हुई? सबसे पहले इन्हें मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर लंच और डिनर डेट पर साथ जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद इनके अफेयर की खबरें शुरू हुईं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव-परी पहली बार पंजाब में मिले थे, जहां एक्ट्रेस किसी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची थीं और राघव अपने किसी काम के चलते धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदली, कहा जा रहा है कि दोनों छह महीने से ज्यादा समय से एक-दूसरे को जानते और पसंद करते हैं भले ही परी-राघव ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन आप सांसद संजीव अरोड़ा और सिंगर हार्डी संधू ने इनके रिश्ते को कंफर्म किया है रिलेशन और शादी की खबरों के बीच राघव और परिणीति को हाल ही में एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा क्लासमेट्स भी रह चुके हैं, दोनों ने ब्रिटेन से पढ़ाई की है Parineeti Chopra Raghav Chadha