मुंबई में इस दिन होगा परिणीति-राघव का रिसेप्शन राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी हो चुकी है, अब सबकी नजर इनकी रिसेप्शन पार्टी पर टिकी हैं ऐसी खबरें थीं कि कपल तीन रिसेप्शन पार्टी आयोजित करने वाले हैं, इनमें से एक पार्टी 30 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी वहीं, दिल्ली और मुंबई में भी एक-एक पार्टी होने की खबर थी मगर अब मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि प्लान में कुछ बदलाव हुआ है एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली और चंडीगढ़ की रिसेप्शन पार्टी कैंसिल कर दी गई हैं और अब सिर्फ एक भव्य पार्टी मुंबई में होगी कहा जा रहा है कि बॉलीवुड जगत की हस्तियों के लिए चार अक्तूबर को रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी ---