राघव-परिणीति ने संगीत सेरेमनी में लूटी महफिल एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे दोनों उदयपुर के होटल लीला पैलेस में आज पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे शादी से पहले कपल की हल्दी, मेहंदी और संगीत का फंक्शन था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं संगीत सेरेमनी में पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने अपनी परफॉर्मेंस से महफिल में चार चांद लगा दिए थे परिणीति चोपड़ा ने अपनी संगीत सेरेमनी के लिए डिजाइनर सिल्वर शिमरी लहंगा पहना, वहीं राघव चड्ढा ब्लैक टक्सीडो सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे तस्वीरों में परणीति और राघव की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है मनोरंजन