परिणीति की शादी का हिस्सा नहीं बनेंगी प्रियंका! दिया हिंट परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं परिणीति और राघव की शादी की रस्में उदयपुर में जारी हैं इस बिग फैट पंजाबी वेडिंग में कई राजनीतिक और बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है हालांकि, अब तक यह निश्चित नहीं हो सका है कि परी की बहन प्रियंका चोपड़ा और जीजा निक जोनस इसका हिस्सा बनेंगे या नहीं इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने बहन के लिए एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है प्रियंका ने परिणीति की एक तस्वीर साझा कर लिखा है, 'मुझे आशा है कि आप अपने बड़े दिन पर भी इसी तरह खुश और संतुष्ट होंगी...हमेशा आपके लिए ढेर सारा प्यार' सीटिए