रागनीति के संगीत में दिल खोलकर थिरके पंजाब के सीएम परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं परी-राघव की शादी में शिरकत करने के लिए मनोरंजन समेत राजनीति क्षेत्र की मशहूर हस्तियां पहुंच रही हैं इसी कड़ी में कपल की संगीत सेरेमनी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है इस क्लिप में मशहूर पंजाबी गायक हंस राज अपनी आवाज से समा बांधते नजर आ रहे हैं साथ ही क्लिप में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल खोलकर थिरकते देखा जा रहा है जानकारी हो कि शनिवार यानी 23 सितंबर को परी-राघव का संगीत फंक्शन पूरा हुआ सीटिए