परिणीति चोपड़ा ने फैंस को कराया बेटे नीर की नर्सरी का टूर, साझा की तस्वीरें

अमर उजाला

Fri, 27 February 2026

Image Credit : इंस्टाग्राम@parineetichopra

परिणीति चोपड़ा फिल्मों में इन दिनों कम ही सक्रिय हैं। वह अपने बेटे नीर की परवरिश में व्यस्त हैं। शुक्रवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे नीर की नर्सरी की कुछ तस्वीरें साझा कीं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@parineetichopra

इन तस्वीरों में एक तरफ बेटे नीर की नर्सरी की खूबसूरत झलक है। वहीं परिणीति के साथ पति राघव चड्ढा भी नजर आ रहे हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@parineetichopra

परिणीति ने बेटे की नर्सरी के लिए हल्के रंगों को चुना है। जिससे कमरे की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहे। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@parineetichopra

तस्वीरें साझा करते हुए परिणीति ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘यह हमारा छोटा-सा कोना है। खास तौर पर बेटे नीर के लिए बनाया गया है।’  

Image Credit : इंस्टाग्राम@parineetichopra

वह पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘पहली बार माता-पिता बनने की वजह से हम चाहते थे कि कमरा शांत और सुकून देने वाला हो। जैसे ही कोई अंदर आए, उसे हल्की धूप, ठंडी हवा, नरम रंग, क्लासिक सजावट दिखे।' 

Image Credit : इंस्टाग्राम@parineetichopra

परिणीति और राघव ने साल 2023 में शादी की थी और बेटे नीर का जन्म पिछले साल अक्तूबर महीने में हुआ। परिणीति पूरी तरह से अपने बेटे की परवरिश में व्यस्त हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@parineetichopra

परिणीति के करियर फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। जल्द ही वह सीरीज 'तलाश ए मदर्स सर्च' में नजर आएंगी।

Image Credit : इंस्टाग्राम@parineetichopra

रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम ने तृप्ति डिमरी पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस ने साझा की बर्थ डे की खास तस्वीरें

इंस्टाग्राम@tripti_dimri
Read Now