किसके कहने पर राघव परिणीति ने उदयपुर को चुना परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं राघव-परी धूमधाम से उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं उनकी इस बिग फैट वेडिंग में राजनीति और सिनेमा जगत के कई सितारे शामिल होने को पहुंचे हैं राघव और परी ने उदयपुर को ही अपनी शादी के लिए क्यों चुना इसका खुलासा हो गया है दरअसल, दोनों ने उदयपुर को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुनने से पहले कई लोगों की राय ली थी जिनमें से आप नेता विक्रमजीत सिंह साहनी का नाम भी शामिल है, साहनी परी और राघव की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें ही दोनों को उदयपुर में शादी करने का सुझाव दिया था .......................