परिणीति की विदाई बेला पर बजा यह गाना परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा विवाह बंधन में बंध चुके हैं, दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं इस आलीशान शादी में हर इंतजाम बेहद खास रहा परिणीति की विदाई विंटेज कार में हुई थी, वहीं उनकी विदाई पर चले गाने को लेकर भी अपडेट सामने आया है रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री की विदाई पर 'कबीरा...' सॉन्ग चला था इस गाने को सुनकर परिणीति के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए थे बता दें कि शादी के बाद अब परी-राघव दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे -----