'पेरिस फैशन वीक' में ऐश्वर्या ने बिखेरा जलवा ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय 'पेरिस फैशन वीक 2023' में हिस्सा लेने के लिए पेरिस में हैं अपने पहले लुक से धूम मचाने के बाद अब ऐश्वर्या की रैंप वॉक करते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं इस कार्यक्रम के लिए ऐश्वर्या ने गोल्डन कलर का गाउन पहना था, जिसमें वह सबसे खूबसूरत लग रही थीं ऐश्वर्या के गाउन पर स्टोन वर्क किया गया था रैंप के दौरान कैमरे के सामने पोज देते हुए वह फ्लाइंग किस और विंक करती हुई भी नजर आईं, जो उनके फैंस के लिए काफी सरप्राइजिंग था ऐश्वर्या राय एक फ्रेंच कॉस्मेटिक ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर होने के नाते इससे पहले 'पेरिस फैशन वीक 2021' में भी रैंप वॉक कर चुकी हैं मनोरंजन