अर्चना पूरन सिंह ने चार साल तक छुपाकर रखा शादी का राज अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह और अभिनेता-निर्देशक परमीत सेठी फैंस की चहेती जोड़ी में शुमार है, दोनों ही फिल्मों की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने 30 जून 1992 में लव मैरिज की थी अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की मुलाकात एक इवेंट में हुई थी, यहां अर्चना परमीत की एक हरकत पर गुस्सा हो गई थी लेकिन जब परमीत ने अर्चना से सॉरी बोला तो उनका गुस्सा फुर्र हो गया, यहां से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी अर्चना, परमीत के गुड लुक्स पर दिल हार बैठी तो वहीं परमीत उनकी सुंदरता और विचारों की स्पष्टता पर दिल दे बैठे एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को काफी वक्त तक डेट किया परमीत और अर्चना ने लिव-इन रिलेशनशिप रहने का फैसला लिया और फिर शादी करके एक-दूजे के हो गए दोनों ने अपनी शादी की बात चार सालों तक छुपाकर रखी थी मनोरंजन