बेहतरीन अभिनय के साथ पार्वती जीत चुकी हैं मिस इंडिया का खिताब पार्वती ओमान कुट्टम आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं उनका जन्म 13 मार्च 1987 को चंगानसीरी, केरल में हुआ था पार्वती एक एक्ट्रेस होने के साथ साथ मॉडल हैं और साल 2008 में मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था मिस इंडिया बनने के बाद साल 2008 में उन्होंने मिस वर्ल्ड में भारत को प्रजेंट किया था, जहां पर वह फर्स्ट रनरअप रहीं थी पार्वती ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म यूनाइटेड सिक्स से की थी इसके बाद उन्होंने साल 2012 में तमिल फिल्मों बिल्ला से अपना करियर शुरू किया था पार्वती ने बाद में मलयालम फिल्म केक्यू में काम किया था पार्वती खतरों के खिलाड़ी सीजन सात में नजर आ चुकी हैं बॉलीवुड में उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया, जिसमें दोबारा, पिज्जा, यूनाइटेड सिक्स जैसी फिल्म शामिल हैं Parvathy Omanakuttan