एक्टिंग, मॉडलिंग और निर्देशन, तीनों क्षेत्र में काबिल हैं प्रवीन बॉलीवुड अभिनेता, मॉडल और डायरेक्ट प्रवीन डबास आज 49 साल के हो गए हैं प्रवीन डबास ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद प्रवीन ने साल 1999 में फिल्म ‘दिललगी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था इसके बाद प्रवीन ने ‘तपिश’, ‘खोसला का घोसला’, ‘सिर्फ’, ‘जल परी’, ‘रागिनी एमएमएस2’ जैसी फिल्मों में काम किया ‘खोसला का घोसला’ उनके फिल्मी करियर की हिट फिल्म रही, इस फिल्म से ही उन्हें पहचान भी मिली थी अभिनय के बाद प्रवीन ने निर्देशन की दुनिया में ‘सही धंधे गलत बंदे’ के साथ कदम रखा प्रवीन डबास ने साल 2008 में एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी संग शादी रचाई थी प्रीति और प्रवीन के दो बेटे भी हैं और वह एक साथ काफी खुश हैं ....