चाचा राकेश रोशन ने क्यों नहीं किया लॉन्च? जानें पश्मीना का बयान पश्मीना रोशन फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' से अपना अभिनय डेब्यू कर रही हैं यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जानकारी हो कि पश्मीना संगीतकार राजेश रोशन की बेटी और फिल्म निर्माता राकेश रोशन की भतीजी हैं इसी बीच पश्मीना से पूछा गया कि उन्होंने फिल्म निर्माता चाचा राकेश रोशन से उन्हें लॉन्च करने के लिए क्यों नहीं कहा इस पर अभिनेत्री ने कहा कि पहले मुझे इसके लायक बनना होगा पश्मीना ने आगे कहा, 'ऋतिक रोशन जैसी डेब्यू के करीब पहुंचना भी काफी मुश्किल है' सीटिए