शाहरुख खान ने किससे खरीदा था 'मन्नत' किंग खान के घर 'मन्नत' में हाल ही में दो अजनबी शख्स घुस आए हालांकि, वक्त रहते दोनों को पकड़ लिया गया और पुलिस जांच कर रही है, इसी के साथ मन्नत एक बार फिर चर्चा में है वर्ष 1997 में फिल्म यस बॉस की शूटिंग के वक्त शाहरुख खान ने पहली बार मन्नत को देखा था और तय किया था कि एक दिन इस बंगले को जरूर खरीदेंगे रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त मन्नत में गुजराती बिजनेसमैन नरीमन दुबाश रहते थे, तब मन्नत का नाम विला विएना था शाहरुख सत्ताइस हजार वर्ग फीट के इस बंगले में 2001 से रह रहे हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने यह बंगला उस वक्त 13.32 करोड़ में खरीदा था आज इसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है शाहरुख का बंगला चार साल तक विला विएना नाम से ही रजिस्टर्ड रहा, मगर 2005 में आधिकारिक रूप से इसका नाम मन्नत रखा गया -------------