‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ पर विवाद छिड़ गया है। कोई दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी का विरोध कर रहा है, तो कुछ इसका समर्थन कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन पक्ष-विपक्ष में कौन-कौन हैं...
Image Credit : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर
स्वरा ने गाने का सपोर्ट करते हुए नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा और कहा, मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी नेताओं से, अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो क्या पता कुछ कर भी लेते
Image Credit : सोशल मीडिया
नुसरत जहां
अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें महिलाओं के हिजाब पहनने से और बिकिनी पहनने से दिक्कत है। ये वो लोग हैं जो नए जमाने की महिलाओं को बता रहे हैं कि उन्हें क्या पहनना चाहिए
Image Credit : Instagram
ओनिर
फिल्म निर्माता ने एक यूजर के विरोध में किए गए ट्वीट पर लिखा, यह खराब मानसिकता है। अनुमति और बर्दाश्त जैसे शब्दों से पता चल रहा है कि वह किस तरह की जनजाति से ताल्लुक रखता है, जहां पत्नी को गुलाम समझा जाता है
Image Credit : सोशल मीडिया
राहुल ढोलकिया
'रईस' के निर्देशक ने कहा कि किंग खान पर हेट अटैक की फिल्म इंडस्ट्री को निंदा करनी चाहिए। कृपया इन कट्टर लोगों को बेवकूफी वाले थ्योरीज पर चुप रहने के लिए कहें
Image Credit : सोशल मीडिया
कैरालिसा
स्पेनिश सिंगर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि किस सांसद ने अपराध किया, लेकिन मुझे यकीन है हमारे देश में फिल्म के कॉस्ट्यूम के रंग की तुलना में कहीं अधिक दबाव वाले मुद्दे हैं, जिन पर ध्यान देना चाहिए
Image Credit : सोशल मीडिया
शिल्पा राव
सिंगर ने दीपिका की तारीफ की और कहा कि उन्हीं की वजह से ये गाना इतना शानदार बन पाया है। इस गाने में उनका कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है
Image Credit : सोशल मीडिया
शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन ने दीपिका को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बतकर कहा कि वह उनके प्रति हमदर्दी रखती हैं। ऐसे में उन्हें भगवा रंग की बिकिनी में करोड़ों हिंदू स्वीकार्य नहीं करेंगे
Image Credit : सोशल मीडिया
उस्मान खालिद भट्ट
पाकिस्तानी अभिनेता ने कहा उन्हें इस गाने की धुन 'तुम बिन' के मशहूर गाने 'कोई फरियाद' की कॉपी लग रही है। ये उन्हें खास पसंद नहीं आया है
Image Credit : सोशल मीडिया
80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं इंद्रजीत सुकुमारन