अमर उजाला
Sat, 16 May 2026
शुक्रवार को दो बॉलीवुड फिल्में ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘आखिरी सवाल’ रिलीज हुईं। जानिए, पहले दिन इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
‘पति पत्नी और वो दो’ में लीड रोल में आयुष्मान खुराना के अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आए हैं।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की है।
फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पहले दिन 3.85 करोड़ रुपये की कमाई की है।
‘पति पत्नी और वो दो’ ने जहां सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की है। वहीं ‘आखिरी सवाल’ का ओपनिंग डे कलेक्शन असरदार नहीं रहा।
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ ने पहले दिन सिर्फ 48 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही है।
फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में संयय दत्त के अलावा नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी और नीतू चंद्रा जैसे एक्टर भी अहम किरदारों में नजर आए।
कृति सेनन ने शेयर की फिनलैंड वेकेशन की तस्वीरें, बहन नूपुर भी दिखीं साथ