अमर उजाला
Mon, 18 May 2026
रविवार को बॉलीवुड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘आखिरी सवाल’ को छुट्टी का फायदा मिला। इनके कलेक्शन में वीकेंड पर इजाफा हुआ।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे दिन इस फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का कुल कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना, अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं।
रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ ने भी अपनी कमाई में बढ़ोतरी की है।
फिल्म ‘आखिरी सवाल’ ने तीसरे दिन 80 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि दूसरे दिन ‘आखिरी सवाल’ ने 75 करोड़ रुपये कमाए थे।
संजय दत्त की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.95 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म दर्शकों के लिए तरस गई है।
फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में संयय दत्त के अलावा नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी और नीतू चंद्रा जैसे एक्टर भी अहम किरदारों में नजर आए।
सोनल चौहान ने दिखाई जन्मदिन की झलक, फैंस का किया शुक्रिया