अमर उजाला
Tue, 19 May 2026
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनी हुई हैं।
इनमें एक ओर जहां कॉमेडी जॉनर की ‘पति पत्नी और वो दो’ है। वहीं दूसरी ओर संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ भी बनी हुई है।
आयुष्मान खुराना की तीन हीरोइनों वाली ‘पति पत्नी और वो दो’ ने अपने पहले सोमवार को 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की।
जबकि इससे पहले रविवार को फिल्म का कलेक्शन 7.75 करोड़ रुपए रहा था।
इस तरह से सोमवार को फिल्म का कलेक्शन घटकर आधा भी नहीं रह गया। वहीं चार दिनों में ‘पति पत्नी और वो दो’ का कुल कलेक्शन 20.75 करोड़ रुपए हो गया है।
वहीं दूसरी ओर संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है।
अपने चौथे दिन पहले सोमवार को ‘आखिरी सवाल’ सिर्फ 21 लाख रुपए ही जुटा पाई।
ये उसके रविवार की कमाई (81 लाख) से काफी कम है। इस तरह से चार दिनों में ‘आखिरी सवाल’ का कुल कलेक्शन सिर्फ 2.16 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
पहाड़ों के बीच अनिल कपूर ने सेटअप किया नया ऑफिस, शेयर की तस्वीरें