अमर उजाला
Wed, 20 May 2026
सिनेमाघरों में इन दिनों आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ और संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।
हालांकि, ‘पति पत्नी और वो दो’ बाकी फिल्मों पर भारी पड़ती नजर आ रही है।
अब पांचवें दिन मंगलवार को भी ‘पति पत्नी और वो दो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ रुपए की कमाई की।
ये उसकी सोमवार की कमाई 3.25 करोड़ रुपए से अधिक है। ऐसे में फिल्म को मामूली बढ़त मिली है।
इस तरह से पांच दिनों में ‘पति पत्नी और वो दो’ का कुल कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
वहीं ‘पति पत्नी और वो दो’ के सामने संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ संघर्ष करती नजर आ रही है।
फिल्म ने पांचवें दिन मंगलवार को सिर्फ 23 लाख रुपए ही जुटा पाए। इससे पहले सोमवार को भी फिल्म की कमाई 25 लाख रुपए ही रही थी।
इस तरह से पांच दिनों में ‘आखिरी सवाल’ सिर्फ 2.43 करोड़ रुपए का ही कुल कलेक्शन कर पाई है।
कान में बैकलेस आउटफिट में नजर आईं मौनी रॉय, बताया ड्रेस बनाने में लगे कितने घंटे