पत्रलेखा के लिए कैसा रहा 2025? शेयर की थ्रोबैक फोटो

अमर उजाला

Wed, 31 December 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@patralekhaa

इन दिनों कई सेलेब्स न्यू ईयर वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। साथ ही कुछ सेलेब्स साल 2025 से जुड़ी थ्रोबैक फोटो शेयर कर रहे हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@patralekhaa

पत्रलेखा ने भी साल 2025 की खूबसूरतों यादों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम@patralekhaa

अपनी पोस्ट के साथ वह एक कैप्शन भी लिखती हैं, ‘यह एक ऐसा साल था, जो मुझे नई जगहों पर लेकर गया। यह साल मेरे लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है।’ 

Image Credit : इंस्टाग्राम@patralekhaa

इस साल पत्रलेखा पति राजकुमार राव संग वेकेशन पर गईं। साथ ही महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए भी पहुंचीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@patralekhaa

एक्ट्रेस की एक फिल्म ‘फुले’ भी रिलीज हुई, जिसमें उनके अभिनय को सराहा गया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@patralekhaa

पत्रलेखा के जीवन में इस साल एक बड़ी खुशी आई, वह एक बेटी की मां बनीं। अपनी प्रेग्नेंसी और बेटी के जन्म की खबर उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम@patralekhaa

साल भर की कई सेलिब्रेशन, आउटिंग की पिक्चर्स भी पत्रलेखा ने साल के आखिर दिन पर इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@patralekhaa

पत्रलेखा की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह एक फिल्म ‘सूर्यास्त’ कर रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@patralekhaa

बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई ‘तू मेरी मैं तेरा…’, छह दिनों में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

सोशल मीडिया
Read Now