लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की रेहाना याद है? प्लाबिता बोरठाकुर असम की एक भारतीय अभिनेत्री, गायिका और कलाकार हैं उनके पिता प्रोबिन बोरठाकुर एक भारतीय शास्त्रीय गायक और शिक्षक होने के साथ-साथ ऑयल इंडिया लिमिटेड में पेशे से इंजीनियर थे प्लाबिता बोरठाकुर ने आमिर की फिल्म पीके में अनुष्का शर्मा की बहन के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद उन्होंने फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का में मुख्य भूमिका निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी, यह फिल्म उस समय खूब विवादों में रही थी प्लाबिता ने लिपस्टिक अंडर माय बुर्का में एक मुस्लिम लड़की रेहाना आबिदी का किरदार निभाया था, इस फिल्म में प्लाबिता के अभिनय को सराहा गया इसके बाद वह 'वाह जिंदगी' और 'छोटे नवाब' जैसी फिल्मों में दिखाई दीं प्लाबिता ने अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ब्रीद इनटू द शैडो में ‘मेघना वर्मा’ की भूमिका में खूब वाहवाही लूटी मनोरंजन