इन सितारों ने पीएम मोदी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई आज यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं इस खास मौके पर राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी है कंगना रणौत, अनुपम खेर, परेश रावल समेत कई बड़े सितारों ने पीएम को बर्थडे विश किया है कंगना ने इंस्टाग्राम पर पीएम की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी लंबी और स्वस्थ उम्र की कामना की है राजकुमार राव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है एक्टर अनुपम खेर ने पीएम मोदी के साथ अपनी खास तस्वीरें शेयर करते हुए लंबा पोस्ट लिखा है परेश रावल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए देश के प्रधानमंत्री को बर्थडे विश किया है कमल हासन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी है सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है ........