अमर उजाला
Fri, 30 December 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज (30 दिसंबर) तड़के करीब 3:30 बजे निधन हो गया। यह खबर मिलते ही बॉलीवुड भी गम में डूब गया। सिनेमा जगत की मशहूर हस्तियां लगातार शोक जता रही हैं।
अनुपम खेर ने लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपकी माताश्री हीराबेन जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी'
सोनू सूद ने पीएम मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'मां कहीं जाती नहीं है, बल्कि कई बार ईश्वर के चरणों में जाकर इसलिए बैठ जाती है कि उनका पुत्र दूसरों के लिए और बेहतर कर सके'
कपिल शर्मा ने लिखा, 'मां का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा'
हेमा मालिनी ने लिखा, 'साल के अंत में एक दुखद नुकसान हुआ। मोदी जी की प्यारी और बहुत सम्मानित मां हीराबेन जी का निधन हो गया है'
अभिनेत्री निमरत कौर ने लिखा, 'माननीय मोदी जी के लिए गहरी, हार्दिक संवेदना। अपनी प्यारी मां के खोने पर, इस गंभीर घड़ी में सर्वशक्तिमान, परिवार को अपना प्रकाश और शक्ति प्रदान करें'
अक्षय कुमार ने लिखा, 'मां को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं। भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे नरेंद्र मोदी जी। ओम शांति'
स्वरा भास्कर ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी मां के निधन पर शोक। प्रार्थना और शक्ति...'
जब एक किस से चर्चा में आ गई थीं गुरलीन