अमर उजाला
Tue, 24 February 2026
पूजा हेगड़े फिल्मों के अलावा नामी डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी करती हैं। फैशन शोज में शो स्टॉपर बनती हैं। हाल ही में उन्हें लंदन फैशन वीक में रैंप वॉक करते देखा गया।
इस अचीवमेंट के बारे में खुद पूजा हेगड़े ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को बताया।
रेड कलर के गाउन में उन्होंने लंदन फैशन वीक में रैंप वॉक की।
दिलकश अंदाज में बाद में फोटोशूट भी करवाया।
इंस्टाग्राम पेज पर लंदन फैशन वीक की अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए पूजा हेगड़े ने एक कैप्शन लिखा। वह लिखती हैं, ‘लंदन फैशन वीक में शो करके बहुत खुशी हुई।’
वह पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘पहला एक्सपीरियंस हमेशा खास होता है। आगे भी कई शानदार चीजें होंगी। ऐसी उम्मीद है।’
पूजा हेगड़े के करियर फ्रंट की बात करें तो इस साल वह वरुण धवन की एक फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी। पूजा हेगड़े बॉलीवुड मूवीज के अलावा साउथ फिल्में भी कर रही हैं।
अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'कल्कि 2' की शूटिंग; सेट से शेयर कीं फोटोज