पूनम पांडे को किस करने की कोशिश करता दिखा फैन, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- ‘पब्लिसिटी स्टंट’

अमर उजाला

Fri, 21 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@poonampandeyreal

एक्ट्रेस पूनम पांडे अपने फिल्म करियर को लेकर कम, अपने बोल्ड अंदाज को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती हैं। बोल्ड पूनम पांडे अकसर ही ऐसे पब्लिसिटी स्टंट भी करती हैं, जिसे देखकर दर्शक हैरान हो जाते हैं।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में एक्ट्रेस पूनम पांडे को एक पब्लिक प्लेस पर उनका फैन किस करने की कोशिश करता दिखा। पहले ये फैन पूनम पांडे के करीब आया, उनसे फोटो क्लिक करने की मांग करने लगा। फिर फोटो क्लिक करवाते हुए गाल पर किस करने की काेशिश करता दिखा लेकिन उसे तुरंत ही रोक लिया गया। 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया और इसे पूनम पांडे का नया पब्लिसिटी स्टंट बताया है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@poonampandeyreal

पूनम पांडे ने पिछले साल भी अपनी मौत का पब्लिसिटी स्टंट किया था। अचानक खबर आई थी कि एक्ट्रेस का निधन सर्वाइकल कैंसर से हो गया है। बाद में यह सब कुछ ड्रामा निकला। पूनम पांडे ने कहा कि उन्होंने ऐसा सर्वाइकल कैंसर की अवेयरनेस के लिए किया। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

जल्द ही वह एक रियालिटी शो को भी होस्ट करती दिखेंगी। इस शो का कॉन्सेप्ट भी काफी बोल्ड बताया जा रहा है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

उदयपुर पहुंची करिश्मा तन्ना, झीलों के शहर में की खूब सारी मस्ती

इंस्टाग्राम
Read Now