अमर उजाला
Fri, 2 February 2024
शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी गई थी, अब अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वे जीवित हैं और यह पब्लिसिटी स्टंट था
अभिनेत्री अपनी बोल्डनेस, बोल्ड तस्वीरों, अभिनय के साथ विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहीं, विवादित बयान के कारण ही वे सबसे पहले सुर्खियों में आई थीं
पूनम उस वक्त चर्चा में आईं, जब उन्होंने विश्वकप 2011 में भारत की जीत का दावा करते हुए बेहद विवादित बयान दे दिया था
पूनम ने कहा था कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है तो वे अपने कपड़े उतार देंगी, उनके इस बयान से पूरे भारत में हलचल मच गई थी
पूनम के इस बयान ने उन्हें रातों-रात पहचान दिला दी, उनके इस बयान की कई लोगों ने कड़ी निंदा भी की थी, पूनम ने बाद में इसका कारण भी बताया था
पूनम ने कहा था कि सब उन्हें कॉट्रोवर्सी और बोल्ड क्वीन के तौर पर जानते हैं तो मैंने सोचा ऐसा बयान दिया जाए, जिससे भारत हिल जाएगा और भारत वर्ल्ड कप जीत भी गया
पूनम ने तीन दिन पहले जिंदगी पर कही थी ये बात