अमर उजाला
Fri, 11 April 2025
जल्द ही सैफ अली खान की ओटीटी पर एक फिल्म 'ज्वेल थीफ' रिलीज होगी। इस फिल्म का सैफ के फैंस को काफी इंतजार है।
सैफ की इस हाइस्ट यानी चोरी पर आधारित फिल्म के रिलीज होने से पहले आप इस वीकएंड पर कुछ और हाइस्ट बेस्ड फिल्मों का मजा ले सकते हैं। इनमें से कई फिल्में ओटीटी पर मौजूद हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्पेशल छब्बीस' को आप वीकएंड पर देख सकते हैं। इसमें अक्षय ने एक नकली इनमक टैक्स ऑफिसर बनकर करोंड़ों रुपये की ठगी, चोरी की थी।
'धूम 3' में आमिर खान भी स्टाइलिश अंदाज में बैंक में चोरी को अंजाम देते हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे।
हैप्पी न्यू ईयर में भी एक डांस ग्रुप बनाकर शाहरुख और उनकी टीम हीरे (डायमंड) की चोरी को अंजाम देती है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी का भरपूर तड़का दर्शकों के लिए मौजूद है।
फिल्म 'बंटी और बबली' में भी अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी अलग-अलग तरह की ठगी करते हैं। यह एक मजेदार फिल्म है, जिसका मजा वीकएंड पर लिया जा सकता है।
इन फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन की 'आंखें' जैसी फिल्म भी आप वीकएंड पर देख सकते हैं। 'प्लेयर' नाम की फिल्म का भी मजा आप ले सकते हैं। इन फिल्मों में भरपूर एक्शन, थ्रिलर आपको देखने को मिलेगा।
जान्हवी कपूर को अनन्या बिरला ने भेजा गिफ्ट, यूजर्स को लैम्बॉर्गिनी देख आई इस फिल्म की याद