मां के जन्मदिन पर तारा सिंह ने लुटाया प्यार, बोले- 'लव यू मामा' सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं इस बीच एक्टर ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बेहद प्यारी तस्वीर साझा की हैं एक्टर ने यह तस्वीर मां के जन्मदिन के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं फोटो में सनी अपनी मां का माथा चूमते नजर आ रहे हैं इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मम्मा...हैप्पी बर्थडे, लव यू...', सनी के इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं गौरतलब है कि प्रकाश कौर अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं -