प्रकाश राज ने कब-कब दिए विवादित बयान? सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री और सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि की विवादित टिप्पणी के बाद यह सिलसिला अब तक जारी है, अब प्रकाश राज ने भी टिप्पणी की है 'तनातन' कहकर सनातन का मजाक उड़ाने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने एक बार फिर सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रकाश राज ने उदयनिधि स्टालिन के बयान को दोहराते हुए कहा कि सनातन डेंगू बुखार की तरह है और इसे मिटाया जाना चाहिए इससे पहले भी प्रकाश राज चंद्रयान 3 पर विवादित बयान देकर चर्चा में रहे थे प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाते हुए एक कार्टून पोस्ट किया था और लिखा था, 'चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से चांद की आने वाली पहली तस्वीर' प्रकाश राज अभिनेता अमिताभ बच्चन पर भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं, उन्होंने कठुआ गैंगरेप को लेकर चुप्पी साधे रहने को लेकर बिग बी पर टिप्पणी की थी --