अमर उजाला
Wed, 23 April 2025
22 अप्रैल 2025, मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से पूरा देश सहमा हुआ है।
इस हमले में 27 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 12 लोगों के घायल होने की खबर है।
इस आतंकवादी हमले को लेकर मनोरंजन जगत के सितारे भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
अब अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए इस हमले पर दुख जताया है।
प्रीति ने लिखा- कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले से स्तब्ध और दुखी हूं।
पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति।
ऐसी क्रूरता की जितनी भी निंदा की जाए कम है। आशा है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
पहलगाम आतंकी हमलों पर यामी गौतम का छलका दर्द, शेयर किया पोस्ट