विदेशी दूल्हों से शादी रचाकर भी देसी संस्कृति नहीं भूली ये अभिनेत्रियां, रखती हैं करवाचौथ व्रत

अमर उजाला

Thu, 9 October 2025

Image Credit : अमर उजाला

सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु और स्वास्थ्य-समृद्धि की कामना के साथ करवाचौथ का व्रत रखती हैं, आज 10 अक्तूबर को यह त्योहार मनाया जा रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया
कई अभिनेत्रियां भी यह फेस्टिवल सेलिब्रेट करती हैं। कुछ भारतीय एक्ट्रेस ने विदेशी दूल्हों से शादी रचाई है, मगर पूरे रीति-रिवाज से उनके लिए यह व्रत रखती हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने सिंगर निक जोनस से शादी रचाई है, वे उनके साथ विदेश में रहती हैं, मगर प्रियंका हर साल विधि-विधान से यह व्रत रखी हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा भी जीन गुडइनफ के साथ शादी के बाद लॉस एंजिल्स में रहती हैं, मगर सात समंदर पार भी एक्ट्रेस जीन के लिए यह व्रत रखती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस श्रिया सरन के पति एंड्रयू कोसचीव रशियन बिजनेसमैन हैं, श्रिया भी उनके लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस आश्का गोरडिया ने ब्रेंट गोबेल से शादी रचाई, जो कि विदेशी हैं, मगर आश्का करवाचौथ का व्रत रखी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने से शादी की है, यूं तो मिस्टर नेने भारतीय मूल के हैं मगर वे विदेश में ही ज्यादा वक्त रहे, माधुरी भी लंबे वक्त तक विदेश में रहीं मगर करवाचौथ का व्रत रखना नहीं भूलीं
 

Image Credit : सोशल मीडिया

क्या आपने देखा शोभिता धुलिपाला का किलर लुक

इंस्टाग्राम@sobhitad
Read Now