प्रीति जिंटा ने लॉस एंजिल्स में कराया बच्चों का मुंडन अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपने परिवार के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं वर्ष 2021 में एक्ट्रेस दो जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं, प्रीति अक्सर सोशल मीडिया पर फैमिली फोटोज शेयर करती नजर आती हैं हाल में प्रीति जिंटा ने लॉस एंजिल्स में अपने दोनों बच्चों का मुंडन कराया है एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बच्चों की मुंडन सेरिमनी की तस्वीर शेयर की है इसके साथ उन्होंने एक नोट लिखकर यह बताया है कि हिंदू धर्म में मुंडन सेरिमनी के क्या मायने हैं बता दें कि प्रीति जिंटा ने 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की थी और फिर लॉस एंजिल्स में ही बस गईं --